
जनौड़ी (द स्टैलर न्यूज़), राकेश भार्गव । सिद्धेश्वर श्री बाबा श्रवण नाथ जी के पावन दरबार गांव जनौड़ी में हुए एक भव्य समारोह में सतीश कुमार एवं उनके परिजनों को उन द्वारा दी जा रही बढ़िया सेवाओं के लिए मंदिर कमेटी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सतीश कुमार ने कहा कि बोह चाहे गांव से दूर रहते हैं, परंतु गांव की मिट्टी से निरंतर जुड़े हुए हैं।

कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि जो भी सज्जन समाज सेवा के साथ साथ मंदिर कमेटी को अपना सहयोग देता रहता है, उसे मंदिर कमेटी द्वारा सम्मानित किया जाता है।इस मौके अन्य के अलावा श्रीमति प्रेम लता, रोहित डढवाल,जसवीर रानी, मोहित डढवाल, मोनिका, यशपाल सिंह, प्रधान रूप सिंह, जोगिंदर सिंह, नरेंद्र शर्मा, दविंदर सिंह,सुजेश शर्मा व अन्य भी उपस्थित थे।












