Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur 30 अगस्त के त्रिशूल मार्च को लेकर शिवसेना हिंदुस्तान की बैठक, जोरदार...

30 अगस्त के त्रिशूल मार्च को लेकर शिवसेना हिंदुस्तान की बैठक, जोरदार प्रदर्शन के निर्देश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना हिंदुस्तान की ओर से होशियारपुर में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अगुवाई पंजाब उपप्रधान राजिंदर राणा एवं प्रधान राहुल खन्ना ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में विशेष तौर पर शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता जी और राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण शर्मा पहुंचे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 30 अगस्त को निकाले जाने वाले विशाल त्रिशूल मार्च की तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार करना रहा। बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व ने पंजाब के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ त्रिशूल मार्च को सफल बनाने के लिए विस्तार से विचार-विमर्श किया।

Advertisements

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि 30 अगस्त के त्रिशूल मार्च को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुटें। पवन गुप्ता ने कहा कि संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क बढ़ाए और अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करे।

राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण शर्मा ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों को आपसी तालमेल और अनुशासन के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने 30 अगस्त के त्रिशूल मार्च को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह पैदा करने तथा कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से सफल बनाने पर जोर दिया।

पंजाब उपप्रधान राजिंदर राणा एवं प्रधान राहुल खन्ना ने कहा कि शिवसेना हिंदुस्तान के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता 30 अगस्त के त्रिशूल मार्च को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। राणा ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में पंजाब में संगठन को और मजबूत किया जा रहा है तथा आने वाले दिनों में त्रिशूल मार्च की तैयारियों को लेकर विभिन्न स्तरों पर बैठकें और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे। आज की इस बैठक में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए पार्टी के प्रति निष्क्रिय भूमिका निभाने वाले राजिंदर शिंदा जिला अध्यक्ष होशियारपुर अमन शर्मा जिला अध्यक्ष मजदूर सेना को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है और इनके द्वारा दी गई सभी नियुक्तियां भी अगली नियुक्ति तक भंग कर दी गई। बैठक के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की तैयारियों को लेकर जानकारी दी और त्रिशूल मार्च में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

बैठक के अंत में राष्ट्रीय नेतृत्व और पंजाब इकाई ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से 30 अगस्त के त्रिशूल मार्च को जोरदार एवं अनुशासित तरीके से सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मोके अमन राणा, अमित राणा, बिट्टू लंगेरी, महिला सेना जिला प्रधान सपना, राजू खोसला, हिंदू नेता भूपिंदर , विवेक विजन युवा जिला चेयरमैन, दोआबा युवा प्रधान परशांत पंडित, पुनीत ढींगरा, रीया रानी, बलविंदर कौर, पूजा अटवाल, हरजीत कौर आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here