Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur सब अर्बन डिवीजऩ की महिलाओं ने मनाया तीज का त्योहार

सब अर्बन डिवीजऩ की महिलाओं ने मनाया तीज का त्योहार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सब अर्बन डिवीजऩ होशियारपुर की महिला कर्मचारियों ने होटल रॉयल प्लाजा में तीज का त्योहार धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर रंग बिरंगे परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने नृत्य और गायन के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का सफल संचालन कुसुम लता, जसवीर कौर ने किया।

Advertisements

इस मौके पर कार्यक्रम में आई महिलाओं का स्वागत पर सविता रानी ने सभी का स्वागत करते हुए तीज पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना व गान से हुआ। इस मौके पर बलजीत कौर, प्रिया शारदा, रमनजीत कौर, मनजीत कौर, सिहाली देवी ने गीत संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित महिलाओं का मन मोह लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here