Sunday, October 4, 2026
Home Education सोसायटी ने नारू नंगल स्कूल के छात्रों को भेंट किए स्वैटर

सोसायटी ने नारू नंगल स्कूल के छात्रों को भेंट किए स्वैटर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। नार्थ जोन बैंक स्टाफ कोआप्रेटिव थ्रिफ्ट और क्रैडिट सोसायटी होशियारपुर द्वारा स्कूल प्रिंसीपल शैलेंदर ठाकुर द्वारा स्कूल की जरुरतों को देखते हुए स्कूल के 43 जरुरतमंद विद्यार्थियों को स्वैटर व स्कूल की सफाई के लिए प्रति महीना 2 हजार रुपए की वित्तीय सहायता एक वर्ष के लिए दी गई।

Advertisements

सोसायटी के पदाधिकारियों एच.सी. मनोचा, पी.सी. शर्मा, एस.के. मल्ली, शिव कुमार शर्मा, जोगा सिंह, पी.एन. जरियाल, डी.पी. शारदा ने निजी स्तर पर स्कूल जाकर विद्यार्थियों को फल व स्वैटर बांटे और भविष्य में विद्यार्थियों की और मदद का भरोसा दिलवाया। स्कूल प्रिंसीपल शैलेंद्र ठाकुर, लैक. सोहन लाल, परमजीत सिंह, अनिल कुमार, अश्विनी कुमार ने आए हुए सोसायटी के पदाधिकारियों व मैंबरों का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here