Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur अभी-अभीः हादसे में महावीर मिल में कार्यरत कर्मचारी घायल, हालत गंभीर

अभी-अभीः हादसे में महावीर मिल में कार्यरत कर्मचारी घायल, हालत गंभीर

होशियारपुर। होशियारपुर के फगवाड़ा मार्ग पर सतनाम अस्पताल के समीप व दाना मंडी से थोड़ा पहले आज 7 अक्तूबर को सुबह हुए हादसे में महावीर स्पिनिंग मिल में कार्यरत एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मौके पर पहुँची मिल की एम्बुलैँस से तुरंत ही पास के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

Advertisements

Accident mahavir mill motercycle

जानकारी अनुसार सुबह करीब 6:45 बजे कर्मचारी जब मिल की तरफ जा रहा था तो उक्त स्थान पर आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आंख व सिर पर चोट लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। समाचार लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो पाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here