
राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। सोमवार शाम बारिश के दौरान कई गांव में बिजली गुल हो गई थी जो मंगलवार शाम तक ही बहाल नहीं हो पाई है वहीं बिजली ठप रहने पर लोगों में बिजली विभाग के प्रति काफी रोष देखा जा रहा है और लोगों ने विभाग से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार गांव कुर लिया, कुरल, केरी, कटवारी, सरो आदि गांव में सोमवार शाम से ठप बिजली मंगलवार शाम तक ही बहाल नहीं हो पाई जिससे लोगों में काफी रोष देखा जा रहा है। स्थानीय निवासी राकेश कुमार , प्रवीण कुमार, सोनू कुमार आदि ने कहा कि बिजली विभाग अभी तक बिजली को बहाल नहीं कर पाया है और बिना बिजली के हम ग्रामीण काफी परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान कल शाम बिजली लाइनों में फॉल्ट आने से खराबी आई थी जिसे अभी तक दूर नहीं किया जा सका वहीं उन्होंने बिजली विभाग से मांग करते हुए कहा कि जल्द बिजली बहाल कर परेशानी को दूर किया जाए। वही इस संबंध में बिजली विभाग के जेई मोहम्मद हनीफ का कहना है कि बिजली बहाल करने को लाइनमैन कर्मचारी लगे हैं और कुछ जगह बिजली लाइनों में फाल्ट निकाला गया है, लेकिन बिजली सिंगल फेस ही चली है वहीं उन्होंने बताया कि बिजली को जल्द ही सुचारू कर लोगों की जो परेशानी है उसे दूर कर दिया जाएगा।












