Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur अकाली दल नेता विक्की ने जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए शुरू...

अकाली दल नेता विक्की ने जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए शुरू किया मिशन

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना वायरस के चलते बने हालातों में यूथ अकाली दल के सीनियर आगू सरबजीत सिंह विक्की इब्राहीमपुर ने बेट इलाके के विभिन्न गांवों में ज़रूरतमंद परिवारों की सहायता का मिशन शुरू किया है। इस दौरान विक्की इब्राहीमपुर ने बताया कि उनकी टीम की ओर से अब तक इब्राहीमपुर, रौलिया, गुराला, टांडा तथा मिआनी इत्यादि गांवों के परिवारों के साथ भट्ठों पर रहने वाले प्रवासी मज़दूरों को 350 राशन सामग्री की किटें भेंट की गई।

Advertisements

इसके साथ ही कई लोगों को मास्क तथा सैनिटाइजऱ भी भेंट किए गए। प्रधान विक्की ने बताया कि सेवा का यह मिशन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने 400 किटें और भी तैयार करवाई हैं जोकि ज़रूरतमंद लोगों तक जल्द पहुंचाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही लोगों को इस वायरस से बचाव के लिए सरकारों की ओर से दी जाने वाली हिदायतों के साथ जागरूक भी किया जा रहा है। इस मौके निशान सिंह, कमलजीत कौर, मनप्रीत सिंह, एम.पी, आशू, प्रदीप सिंह, राजविंदर कौर भी सेवा के इस मिशन में उनके साथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here