Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur अब तक 4930 मीट्रिक टन गेहूं की हुई आमद, सुचारु ढंग से...

अब तक 4930 मीट्रिक टन गेहूं की हुई आमद, सुचारु ढंग से की जा रही है खरीद: रियात

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में सुचारु ढंग से गेहूं खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 4930 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 801 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 1599, पनसप की ओर से 1410, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 335 व एफ.सी.आई. की ओर से 785 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

Advertisements

अपनीत रियात ने जहां खरीद एजेंसियों को गेहूं की खरीद सुचारु ढंग से करने के निर्देश दिए, वहीं संबंधित अधिकारियों को 48 घंटों में लिफ्टिंग यकीनी बनाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद कूपन सिस्टम के माध्यम से की जा रही है व मंडी बोर्ड की ओर से गेहूं लाने वाली ट्रालियों के लिए कूपन जनरेट किए जा रहे हैं, जो आढ़तियों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाए जा रहे हैं।

उन्होंने जिला मंडी अधिकारी को हिदायत की कि निश्चित तिथि से पहले ही आढ़तियों के माध्यम से किसानों को कूपन पहुंचाने यकीनी बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग के अनुसार ही कूपन मुहैया करवाए जाएंगे, इस लिए किसानों की ओर से अपनी पैदावार अनुसार एक से अधिक कूपन बनवाए जा सकते हैं। उन्होंने किसानों को मंडियों में असल कूपन को ही साथ लाने की अपील करते हुए कहा कि कूपन की फोटो कापी अपने साथ न लाई जाए व बिना कूपन के मंडियों में एंट्री नहीं होगी। उन्होंने साथ ही आढ़तियों को अपील करते हुए कहा कि कूपन देने के दौरान छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here