Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur लाकडाऊन में फंसे व्यक्ति ने तंग आकर की आत्महत्या, रघवीर सिंह के...

लाकडाऊन में फंसे व्यक्ति ने तंग आकर की आत्महत्या, रघवीर सिंह के रूप में हुई पहचान

गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। गढ़शंकर के समीपवर्ती गांव बीहड़ां में 4 माह पहले अमेरिका से आए व्यक्ति ने लाकडाऊन में फंसने व बीमारी से परेशानी के चलते आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली है। जानकारी अनुसार रघवीर सिंह(53) पुत्र गुरमेल सिंह निवासी बीहड़ां, अमेरिका में परिवार सहित सैटल था। वह अकेला 4 माह पहले पंजाब आया था और लौटने के समय लाकडाऊन हो गया जिससे उसे यहां रुकना पड़ा।

Advertisements

उसके रिश्तेदार सरबजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव साधड़ा ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि रघवीर सिंह यहां फंसने और कैंसर की बीमारी के कारण परेशान रहता था। आज रघवीर सिंह ने घर में ही आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सरबजीत सिंह के ब्यानों के आधार पर पुलिस द्वारा 174 की कार्रवाही अमल में लाई जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here