Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur हरमिंदर सिंह ने चुनाव तहसीलदार का संभाला कार्यभार

हरमिंदर सिंह ने चुनाव तहसीलदार का संभाला कार्यभार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हरमिंदर सिंह ने आज चुनाव तहसीलदार होशियारपुर के पद का कार्यभार विधिवत रूप से संभाल लिया। उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और निष्पक्षता से निभाएंगे। हरमिंदर सिंह इससे पहले पठानकोट में चुनाव तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिला चुनाव कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और आगामी कार्य योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा की।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाताओं को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना, बूथ स्तर पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना, और राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बनाकर निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here