Saturday, September 12, 2026
Home hoshiarpur पशुओं और जानवरों की देखभाल करना हमारा मौलिक कर्तव्य है: योगेश/ संजीव

पशुओं और जानवरों की देखभाल करना हमारा मौलिक कर्तव्य है: योगेश/ संजीव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर ने प्रधान सुमन नैय्यर के नेतृत्व में प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन संजीव कुमार और रोटेरियन योगेश चंद्र के विशेष सहयोग से होशियारपुर में स्थित पशु आश्रय चिंतपूर्णी रोड पर एक सामाजिक कल्याण परियोजना का आयोजन किया। इन दान दाताओं ने वहां बन रहे पशु उपचार शेड में ढाई क्विंटल सरिया दान किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ने विशेष रूप से पूर्व गर्वनर पी.डी.जी. जी.एस.बावा, सहायक गर्वनर राजिंदर मोदगिल, तरनजीत कौर, नवीन ग्रोवर, प्रधान पशु आश्रय संजीव कुमार जोशी, डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में विशेष रूप से भाग लिया।

Advertisements

इस अवसर पर दानी और समाजसेवी योगेश चंद्र व संजीव कुमार ने कहा कि जानवरों और पशुओं की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है और पशुओं के रहने के लिए शैल्टर हवादार और स्वच्छ होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here