सेंट सोल्जर द्वारा चेंजिंग टीचिंग सिनेरियो पर वेबिनार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशनज द्वारा ‘चेंजिंग टीचिंग सिनेरियो’ विषय पर वेबिनार का आयोजन करवाया गया, जिसमें ग्रुप अलुमिनी आतिश दीक्षित मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने भी विशेष रूप से भाग लिया। आतिश दीक्षित ने बताया कि समय के साथ इंडस्ट्री में भारी बदलाव आये हैं, जिसके लिए छात्रों को कॉलेज से ही तैयार करना बेहद जरूरी है और यह तभी संभव है जब टीचिंग को अपग्रेड किया जाये।

Advertisements

उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी और टीचिंग को एक साथ कर छात्रों को इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह से तैयार किया जा सकता है। उन्होंने ग्रुप का धन्यवाद करते कहा कि ग्रुप द्वारा दी गई शिक्षा के कारण ही वह इस समय 11 लाख प्रति वर्ष के पैकेज पर काम कर रहे हैं। एम.डी. प्रो. मनहर अरोड़ा, प्रिंसिपल डा.आर के पुष्करणा ने आतिश दीक्षित का जानकारी साँझा करने के लिए धन्यवाद किया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के सेमिनार/वेबिनार छात्रों ओर अध्यापकों के जरूरी है। यह शिक्षा को समाजिक जरूरतों के अनुरूप ढालने में मदद करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here